हे जनार्दन! यदि आप कर्म से बुद्धि को श्रेष्ठ मानते हैं, तो हे केशव! मुझे इस घोर कर्म में क्यों लगाते हैं?
Janārdana, if you hold that understanding is better than action, then why, Keśava, do you push me into this terrible deed?
3.2
व्यामिश्रेणेव वाक्येन बुद्धिं मोहयसीव मे ।तदेकं वद निश्चित्य येन श्रेयोऽहमाप्नुयाम् ॥ २ ॥
आप मिली-जुली-सी बातों से मानो मेरी बुद्धि को मोहित कर रहे हैं। इसलिए निश्चय करके वह एक बात कहिए जिससे मैं कल्याण पा सकूँ।
With words that seem mixed, you seem to confuse my mind. Settle on one thing and tell me that, by which I may reach the highest good.
श्रीभगवान् बोले
3.3
लोकेऽस्मिन् द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ ।ज्ञानयोगेन साङ्ख्यानां कर्मयोगेन योगिनाम् ॥ ३ ॥
हे अर्जुन! इस संसार में दो प्रकार की निष्ठा मैंने पहले कही है: सांख्ययोगियों की ज्ञानयोग से और कर्मयोगियों की कर्मयोग से।
Sinless one, long ago I taught that in this world there are two paths: the path of knowledge for those who follow knowledge, and the path of action for those who follow action.
3.4
न कर्मणामनारम्भान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते ।न च संन्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ ४ ॥
मनुष्य कर्मों को आरम्भ न करने से निष्कर्मता नहीं पाता, और केवल कर्मों को त्याग देने से सिद्धि को प्राप्त नहीं होता।
Simply not beginning any work does not make a person free of action, and giving up work alone does not bring perfection.
3.5
न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत् ।कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः ॥ ५ ॥
कोई भी मनुष्य कभी एक क्षण भी बिना कर्म किए नहीं रहता, क्योंकि प्रकृति से उत्पन्न गुण सबसे विवश करके कर्म कराते हैं।
No one can ever stay even for a moment without acting. Everyone is helplessly made to act by the guṇas born of nature.
3.6
कर्मेन्द्रियाणि संयम्य य आस्ते मनसा स्मरन् ।इन्द्रियार्थान्विमूढात्मा मिथ्याचारः स उच्यते ॥ ६ ॥
जो कर्मेन्द्रियों को रोककर मन से इन्द्रियों के विषयों का स्मरण करता हुआ बैठा रहता है, वह मूढ बुद्धि वाला मिथ्याचारी कहा जाता है।
One who holds back the organs of action but sits dwelling in the mind on the objects of the senses is deluded. He is called a pretender.
3.7
यस्त्विन्द्रियाणि मनसा नियम्यारभतेऽर्जुन ।कर्मेन्द्रियैः कर्मयोगमसक्तः स विशिष्यते ॥ ७ ॥
परन्तु हे अर्जुन! जो मन से इन्द्रियों को वश में करके, आसक्ति रहित होकर कर्मेन्द्रियों से कर्मयोग का आचरण करता है, वह श्रेष्ठ है।
But the one who reins in the senses with the mind, and without attachment takes up the yoga of action with the organs of action, excels, Arjuna.
3.8
नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः ।शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्ध्येदकर्मणः ॥ ८ ॥
तुम अपना नियत कर्म करो, क्योंकि कर्म न करने से कर्म करना श्रेष्ठ है। कर्म न करने से तो तुम्हारे शरीर का निर्वाह भी नहीं होगा।
Do your appointed duty, for action is better than inaction. Without action you could not even keep your body going.
आरम्भ में प्रजापति ने यज्ञ के साथ प्रजा को रचकर कहा: "इससे तुम बढ़ो। यह तुम्हें इच्छित भोग देने वाला हो।"
In the beginning the lord of creatures created beings together with sacrifice and said: "By this may you flourish. Let this be the giver of every wish you have."
3.11
देवान्भावयतानेन ते देवा भावयन्तु वः ।परस्परं भावयन्तः श्रेयः परमवाप्स्यथ ॥ ११ ॥
तुम इससे देवताओं को उन्नत करो और वे देवता तुम्हें उन्नत करें। इस प्रकार एक-दूसरे को उन्नत करते हुए तुम परम कल्याण प्राप्त करोगे।
Nourish the gods by this, and let the gods nourish you. Nourishing each other, you will reach the highest good.
3.12
इष्टान्भोगान्हि वो देवा दास्यन्ते यज्ञभाविताः ।तैर्दत्तानप्रदायैभ्यो यो भुङ्क्ते स्तेन एव सः ॥ १२ ॥
यज्ञ से उन्नत देवता तुम्हें इच्छित भोग देंगे। उनके दिए हुए भोगों को जो उन्हें बिना दिए भोगता है, वह चोर ही है।
Nourished by sacrifice, the gods will give you the enjoyments you desire. One who enjoys what they give without giving back to them is surely a thief.
3.13
यज्ञशिष्टाशिनः सन्तो मुच्यन्ते सर्वकिल्बिषैः ।भुञ्जते ते त्वघं पापा ये पचन्त्यात्मकारणात् ॥ १३ ॥
यज्ञ से बचा हुआ खाने वाले सज्जन सब पापों से छूट जाते हैं। परन्तु जो पापी केवल अपने लिए पकाते हैं, वे पाप ही खाते हैं।
The good, who eat what remains after sacrifice, are freed from all faults. But the wicked, who cook for themselves alone, eat sin.
श्रेष्ठ पुरुष जो-जो आचरण करता है, दूसरे लोग भी वैसा-वैसा ही करते हैं। वह जो प्रमाण बना देता है, संसार उसी का अनुसरण करता है।
Whatever a great person does, other people do the same. Whatever standard he sets, the world follows it.
3.22
न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन ।नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि ॥ २२ ॥
हे पार्थ! तीनों लोकों में मेरे लिए न कुछ कर्तव्य है और न कोई प्राप्त करने योग्य वस्तु अप्राप्त है, फिर भी मैं कर्म में ही लगा रहता हूँ।
Son of Pṛthā, in the three worlds there is nothing I have to do, and nothing to gain that I have not already gained. Still I go on acting.
3.23
यदि ह्यहं न वर्तेयं जातु कर्मण्यतन्द्रितः ।मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः ॥ २३ ॥
क्योंकि हे पार्थ! यदि मैं कभी सावधान होकर कर्म में न लगा रहूँ, तो मनुष्य सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करेंगे।
For if I ever stopped acting untiringly, son of Pṛthā, people would follow my path in every way.
3.24
उत्सीदेयुरिमे लोका न कुर्यां कर्म चेदहम् ।सङ्करस्य च कर्ता स्यामुपहन्यामिमाः प्रजाः ॥ २४ ॥
यदि मैं कर्म न करूँ तो ये सब लोक नष्ट-भ्रष्ट हो जाएँ, मैं संकरता का कर्ता बनूँ और इस सारी प्रजा को नष्ट करने वाला बनूँ।
If I did not work, these worlds would fall into ruin. I would be the cause of confusion and would destroy these people.
3.25
सक्ताः कर्मण्यविद्वांसो यथा कुर्वन्ति भारत ।कुर्याद्विद्वांस्तथासक्तश्चिकीर्षुर्लोकसङ्ग्रहम् ॥ २५ ॥
हे भारत! कर्म में आसक्त अज्ञानी जैसे कर्म करते हैं, आसक्ति रहित ज्ञानी भी लोकसंग्रह चाहता हुआ वैसे ही कर्म करे।
As the unwise act, attached to their work, Bhārata, so the wise should act, but without attachment, wishing to hold the world together.
3.26
न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्मसङ्गिनाम् ।जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्तः समाचरन् ॥ २६ ॥
ज्ञानी पुरुष कर्मों में आसक्त अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम उत्पन्न न करे, बल्कि स्वयं योगयुक्त होकर सब कर्म भली-भाँति करता हुआ उनसे भी प्रसन्नता से करवाए।
The wise should not unsettle the minds of the ignorant who are attached to work. Steady, doing all work well himself, he should get them to do theirs gladly.
सब कर्म सब प्रकार से प्रकृति के गुणों द्वारा किए जाते हैं, परन्तु अहंकार से मोहित मनुष्य "मैं कर्ता हूँ" ऐसा मानता है।
All actions are done in every way by the guṇas of nature. But one deluded by ego thinks, "I am the doer."
3.28
तत्त्ववित्तु महाबाहो गुणकर्मविभागयोः ।गुणा गुणेषु वर्तन्त इति मत्वा न सज्जते ॥ २८ ॥
परन्तु हे महाबाहु! गुण और कर्म के विभाग के तत्त्व को जानने वाला ज्ञानी यह मानकर कि गुण ही गुणों में बरत रहे हैं, आसक्त नहीं होता।
But one who knows the truth about the division of guṇas and actions, mighty-armed one, knows that it is guṇas moving among guṇas, and is not attached.
3.29
प्रकृतेर्गुणसम्मूढाः सज्जन्ते गुणकर्मसु ।तानकृत्स्नविदो मन्दान्कृत्स्नविन्न विचालयेत् ॥ २९ ॥
प्रकृति के गुणों से मोहित लोग गुणों और कर्मों में आसक्त रहते हैं। पूरा जानने वाला ज्ञानी उन अधूरा जानने वाले मन्दबुद्धि लोगों को विचलित न करे।
Those deluded by the guṇas of nature are attached to the guṇas and their works. One who knows the whole should not unsettle those slow minds, who know only in part.
इस प्रकार बुद्धि से परे आत्मा को जानकर और बुद्धि द्वारा मन को स्थिर करके, हे महाबाहु! इस कठिनता से जीते जाने वाले कामरूप शत्रु को मार डालो।
Knowing Him who is higher than the intellect, and steadying the self by the self, kill this enemy in the form of desire, so hard to conquer, mighty-armed one.