Verse 1
बाल समय रबि भक्षि लियो तब तीनहुँ लोक भयो अँधियारो ।
ताहि सों त्रास भयो जग को यह संकट काहु सों जात न टारो ।
देवन आनि करी बिनती तब छाँड़ि दियो रबि कष्ट निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ १ ॥
bāla samaya rabi bhakṣi liyo taba tīnahum̐ loka bhayo am̐dhiyāro
tāhi soṃ trāsa bhayo jaga ko yaha saṃkaṭa kāhu soṃ jāta na ṭāro
devana āni karī binatī taba chām̐ṛi diyo rabi kaṣṭa nivāro
ko nahiṃ jānata hai jaga meṃ kapi saṃkaṭamocana nāma tihāro
बचपन में आपने सूर्य को निगल लिया, तब तीनों लोकों में अँधेरा छा गया। इससे संसार डर गया, और यह संकट किसी से टल नहीं रहा था। तब देवताओं ने आकर विनती की, और आपने सूर्य को छोड़कर उनका कष्ट दूर किया। हे कपि, संसार में कौन नहीं जानता कि आपका नाम संकटमोचन है?
As a child you swallowed the sun, and the three worlds went dark. The whole world was afraid, and no one could turn this trouble away. Then the gods came and pleaded with you, and you let the sun go and ended their distress. Who in the world does not know, O monkey, that your name is Saṅkaṭmocan, the remover of trouble?